
सोमवार को गोरखपुर जिले की सहजनवां पुलिस ने बीते दिनों महिला संग लिव इन में रहने वाले जितेंद्र साहनी की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की पहचान सहजनवा के ही मुस्तफाबाद निवासी हिंमाशु सिंह, धर्मदास पट़टी का बृजेश और संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बस्तीदेवा निवासी रितेश यादव के रूप में हुई। मुख्य आरोपी राम सिंह और शिवा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि बीते 17 अप्रैल को महिला के घर के पास ही स्थित दुकान पर महिला के पूर्व प्रेमी राम सिंह से जितेंद्र की बहस हो गई, बात आई गई समझ जितेंद्र स्कूटी से घर की तरफ आने लगा। लेकिन राम सिंह ने अपने दोस्तों को विवाद होने की बात कह बुला लिया जिनमें हिमांशु अपने साथ बृजेश, रितेश और शिवा को भी ले आया। तीनों आरोपियों ने रॉड और डंडे से जितेंद्र साहनी पर हमला किया था। जितेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। हमले के दौरान उसका हेलमेट गिर गया, इसके बाद रॉड से सिर पर हमलावरों ने कई वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
21 Apr 2025 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
