
गोरखपुर पुलिस के उच्चाधिकारी अपने मुंशी के कारनामें देख दंग रह गए। CO खजनी के मुंशी के रूप में तैनात इस सिपाही ने अपने ही अधिकारी SP साउथ जितेंद्र कुमार तोमर का फर्जी सिग्नेचर कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया। जब कोर्ट में सिग्नेचर का मिलान नहीं हुआ तब चार्जशीट वापस आ गई। जांच हुआ तब मुंशी के इस फर्जीवाड़े की पोल खुली। SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने तत्काल मुंशी को सस्पेंड कर खजनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
CO खजनी के कार्यालय में तैनात विवेचना मुंशी शनि चौधरी ने छेड़छाड़ व एससी, एसटी के एक मामले में एक पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए उसने पर्यवेक्षण अधिकारी SP साउथ का फर्जी सिग्नेचर बना लिया। मुंशी को सस्पेंड करने के बाद उसके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
CO खजनी छेड़छाड़ एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज केस की विवेचना कर रहे थे। विवेचना पूरी होने के बाद पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में उसपर SP साउथ जितेंद्र कुमार तोमर का सिग्नेचर होना था। लेकिन मुंशी ने खुद ही SP का सिग्नेचर कर फाइल सीधे कोर्ट भेज दिया। कोर्ट में पेशकार को सिग्नेचर में कुछ अंतर लगा तो उसने फाइल वापस कर दिया और SP साउथ के भी संज्ञान में डाला।
जब SP साउथ को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने गुप्त जांच कराई जिसमें मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद SSP के संज्ञान में मामला आया और उन्होंने तत्काल कारवाई करते हुए दोषी मुंशी को सस्पेंड कर उसके विरुद्ध खजनी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया। यह मुंशी पिछले दो साल से CO खजनी के यहां तैनात है, अब उसके इस दुःसाहस को देख अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं, अब इसके दो साल के कार्यकाल की भी जांच कराई जाएगी।
Updated on:
21 Mar 2025 11:01 pm
Published on:
21 Mar 2025 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
