
जिले के गुलरिहा क्षेत्र में एक बहन अपने भाई के साथ इलाज कराकर बाइक से घर जा रही थी। इस बीच प्रेमी युगल कहकर चार शोहदे उनके पीछे पड़ गए। पांच किमी तक पीछा कर रास्ते भर युवती को छेड़ते रहे।
इस दौरान पीड़िता उनसे कहती रही, हम भाई-बहन है, मगर शोहदों ने उसकी एक न सुनी। गांव के पास पहुंचकर भाई ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, जिसपर लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि तीन शोहदे भागने में कामयाब रहे। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने भाई के साथ महराजगंज चौराहे पर दांत का इलाज करने गई थी। लौटते समय चिलुआताल पुल से दो बाइक पर सवार चार शोहदे उनका पीछा करने लगे। पांच किलोमीटर तक आरोपी युवती के साथ छेड़खानी करते रहे। आरोपितों ने रास्ते में बाइक खड़ी करके भाई-बहनों को रोकने का भी प्रयास किया। किसी तरह दोनों अपने गांव के पास ईंट-भह्वे पर पहुंचे। आरोपितों ने बाइक लड़ाकर दोनों को गिरा दिया। भाई ने भट्ठा मजदूरों से मदद मांगी, जिसके बाद तीन शोहदे गाली और धमकी देते हुए भाग निकले, जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान जितेंद्र पुत्र मोलहू के रूप में हुई। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक कब्जे में लेकर पकड़े गए युवक का शांति भंग में चालान किया है। साथ ही अन्य तीन की तलाश कर रही है।
Published on:
14 May 2024 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
