28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में इस फायर ब्रांड नेत्री ने “बटेंगे तो कटेंगे” का किया समर्थन, सीएम योगी के कार्यों को सराहा

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में छठ महापर्व पर पहुंचीं कट्टर हिन्‍दुत्‍व का चेहरा विहिप की नेत्री साध्‍वी प्राची ने छठ महापर्व की लोगों को शुभकामना दीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 8 Nov 2024, 7:37 PM IST

छठ महापर्व के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर पहुंची विश्व हिंदू परिषद की वरिष्ठ नेता और हिंदुत्व की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने अपनी विशिष्ट शैली में कहा कि सनातन केवल पुरातन नहीं, बल्कि नूतन भी है। गोरखनाथ मंदिर में साध्वी प्राची ने कहा, “हमारी पहचान सनातनी के रूप में सदियों पुरानी है, लेकिन हमारी सोच और परंपरा हमेशा से आधुनिक और प्रासंगिक है। बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब हम पर संकट आया है, चाहे वो असम हो, मिजोरम, बंगाल या फिर कश्मीर—हर जगह इसका प्रमाण मिलता है। लेकिन एकजुटता में हमारी शक्ति है और यही हिंदुस्तान की सुरक्षा की गारंटी है।

यह भी पढ़ें: DM महराजगंज अनुनय झा ने रखा 36 घंटे का निर्जल छठ व्रत, मां के साथ पहुंचे छठ घाट

सीएम योगी के "बटेंगे तो कटेंगे" नारे को पूरा समर्थन

साध्वी प्राची ने छठ पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और बताया कि सनातन धर्म में उगते और अस्त होते दोनों सूर्यों को नमन करना हमारी परंपरा है। “हमारे संस्कार हमें सिखाते हैं कि जीवन की हर स्थिति का आदर करें, चाहे वह उत्थान हो या अस्तित्व की सीमाएं। विपक्ष पर निशाना लेते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि कई राजनीतिक दल और नेता केवल सत्ता के भूखे हैं। “वो हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन जनता अब समझदार हो गई है। उसे भलीभांति पता है कि विकास के रास्ते पर भाजपा ही आगे बढ़ा सकती है।

सीएम योगी के कार्यों को सराहा

साध्वी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली वापसी की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास का यही एकमात्र मार्ग है। साध्वी प्राची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “योगी जी ने जिस तरह उत्तर प्रदेश को अपराध-मुक्त और विकास-प्रधान राज्य में बदला है, उसकी चर्चा देशभर में हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग