28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DM महराजगंज अनुनय झा ने रखा 36 घंटे का निर्जल छठ व्रत, मां के साथ पहुंचे छठ घाट

महराजगंज में छठ का महापर्व मनाने डीएम अनुनय झा अपनी मां के साथ व्रती के रूप में शामिल रहे। जहां वह जिला मुख्यालय के राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में पानी में खड़े होकर मां के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

anoop shukla

•

Updated: 8 Nov 2024, 4:36 PM IST

महराजगंज में छठ महापर्व की हर ओर धूम मची रही ,इस बीच छठ घाट पर कुछ ऐसा हुआ कि श्रद्धालु कौतूहल वश एक श्रद्धालु को देखने लगे जो अपनी मां के साथ दउरा उठाए घाट पर पहुंचे। यह कोई और नहीं बल्कि महराजगंज के DM अनुनय झा थे जो 36 घंटे का निर्जल व्रत रखकर छठ महापर्व किया। गुरूवार को वह अपनी मां के साथ सरोवर के किनारे पहुंचे और भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना की।अनुनय झा की महराजगंज जनपद में बतौर जिलाधिकारी पहली तैनाती है। वह पीले रंग की धोती और गमछा पहने गुरूवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिये।

झारखंड के मूल निवासी अनुनय की DM के रूप में पहली पोस्टिंग

आईएएस अनुनय झा झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले हैं। लेकिन अनुनय झा की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा दिल्ली के चाणक्यपुरी संस्कृति स्कूल से हुई है। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्टिकल इंजीनियरिंग की है।उनके पिता नित्यानंद आईआरएस अधिकारी रहे। वहीं उनकी मां अल्का झा डाक विभाग बोर्ड में सदस्य हैं।उनके नाना आईपीएस (IPS) अफसर थे। जोकि 1994-97 तक बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं। इसलिए अनुनय झा ने भी प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बना लिया। वह साल 2013 में सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) के पहले प्रयास में आईआरएस (IRS) बने। लेकिन उनका मन आईएएस (IAS) बनने का था। इसलिए उन्होंने मेहनत जारी रखी और साल 2014 में एक बार फिर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद साल 2015 में वह 57वीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गये।

अनुनय को पहली पोस्टिंग मथुरा में मिली

सिविल सेवा में आने के बाद अनुनय झा को पहली पोस्टिंग मथुरा में मिली। 2017 में वह असिंस्टेंट आरओ के रुप में उन्होंने सेवाएं दी। इसके बाद उन्हें साल 2017 में ही झांसी जनपद का एसडीएम बनाया गया। साल 2019 में अनुनय झा अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी बने। वहीं 2021 में उन्हें मथुरा-वृन्दावन नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया। इसके बाद आईएएस अनुनय झा को महराजगंज के जिलाधिकारी बनाया गया। बतौर डीएम यह आईएएस अनुनय झा का पहला जनपद है।