8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी किसी और से बात करती है… 2 बच्चों का कत्ल कर पति ने खुद भी लगाई फांसी

Mahrajganj Suicide: यूपी के महराजगंज में एसएसबी जवान के पति ने दो मासूमों को मार डाला उसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। महिला जवान के ड्यूटी पर जाते ही पति ने दीवार पर मौत की इबारत लिखी उसके बाद...

2 min read
Google source verification
maharajganj Murder

महराजगंज के गांधी नगर मोहल्ले में एसएसबी (SSB) की महिला जवान के पति ने अपने 2 मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड और सुसाइड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कमरे की दीवार पर मृतक ने अपनी पत्नी के चरित्र और किसी अन्य व्यक्ति से बात करने की बातें लिखी हैं।

अमरेश ने ससुाइड नोट में लिखा है कि मेरे साथ रहकर भी वंदना, सोनू को कॉल करती है। बोलती है तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। मैं अपने बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं। हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी वंदना कुमारी (SSB) और उसका आशिक सोनू गौतम, वंदना के पिता रामअवतार, मां चंदा देवी, भाई नवीन कुमार, इसकी पत्नी सुनीता देवी और अमरनाथ हैं। ये लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को अपने घर पर बुलाते हैं। मेरी पत्नी हर महीने 5000 रुपए देती है। इनका आशिक सोनू गौतम ये भी पैसे लेता है। सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया।

ड्यूटी पर गई थी पत्नी

गाजीपुर के सैतपुर का रहने वाला अमरेश कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गांधीनगर में किराए के मकान में रहता था। पत्नी एसएसबी में 66वीं वाहिनी में तैनात है। सुबह महिला जवान घर का काम निपटाकर अपनी ड्यूटी पर दोमुहान घाट चली गई। उसके जाने के कुछ ही देर बाद अमरेश ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मकान के निचले हिस्से में रहने वाले एक अन्य जवान को जब ऊपर से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं तो उसने जाकर देखा और पूरी घटना का खुलासा हुआ।

मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट

मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने जब घटना का मंजर देखा तो देखने वालों की रूह कांप गई। कमरे के जंगले से महिला जवान की 4 वर्षीय मासूम बेटी कंचन का शव लटका हुआ था। वहीं 3 वर्षीय बेटे अमरेंद्र का शव जमीन पर पड़ा मिला। इन दोनों की जान लेने के बाद अमरेश ने खुद पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

दीवार पर लिखा बर्बादी का 'राज'

पुलिस को कमरे की दीवार पर कोयले या किसी अन्य चीज से लिखा हुआ एक संदेश मिला है। इसमें अमरेश ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दीवार पर लिखा कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है जिसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस इसे सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है और दीवार पर लिखे शब्दों की हैंडराइटिंग की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

महाराजगंज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग