26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सत्रह जातियों की आवाज बनेगी यह पार्टी, बीजेपी के मिशन 2019 को लग सकता है झटका

अनदेखी का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Nov 2018, 10:56 AM IST

Nishad Samaj Protest

निषाद समाज का प्रदर्शन

प्रदेश में एक बार फिर आरक्षण को लेकर आंदोलन की शुरुआत की जा रही है। निषाद पार्टी 12 नवंबर से निषाद समेत अन्य मछुवारा जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए आंदोलन का ऐलान किया है। गोरखपुर से शुरू होने वाले इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने प्रदेश सरकार पर मछुवारा समुदाय की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार निषाद समाज अपना हक लेकर रहेगा।निषाद समेत अन्य जातियों के आरक्षण की मांग को लेकर 12 से 18 नवंबर तक प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निषाद, मझवार, कुम्हार, बेलदार समेत 17 जातियों को आरक्षण से वंचित किया गया है। निषाद समाज सालों से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलित है। बीजेपी की केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता को ठग कर वोट ले रही लेकिन उनकी मांगों को सत्त्ता संभालने के भूल जा रही।
आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार निषाद समाज को छल रही। अनुसूचित व पिछड़ी जातियों का वोट लेकर राज करने वाली बीजेपी केवल ढोंग कर रही।
डॉ. संजय ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार झूठ पर झूठ बोलकर आरक्षण का लाभ देने से वंचित करने की साजिश चला रही है। 17 जातियों को आरक्षण न देकर उन्हें बर्बाद कर कर रही। वह इन जातियों को गुलाम बनाये रखना चाहती है। उनको विकास से वंचित रखना चाहती।
उन्होंने बताया कि 12 से 18 नवंबर तक चलने वाले आंदोलन से समाज एकजुट होगा। सरकार को आरक्षण देने को मजबूर कर दिया जाएगा। इसके लिए घर घर से निषाद समाज निकलेगा। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांग नहीं पूरी होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा।