
MP Election 2018: लिस्ट जारी होते ही भाजपा नेत्रियों का झगड़ा सडक़ों पर,दिग्गज नेताओं में हडक़ंप
लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी अपने रूठे कार्यकर्ताओं को साधने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने जा रही। पार्टी के सीनियर पदाधिकारी अब बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनको गमछा ओढ़ाकर सम्मानित करेंगे और मिशन 2019 के लिए तन-मन से लगने के लिए प्रेरित करेंगे।
आगामी लोकसभा चुनाव की दुदुंभी परोक्ष रुप से बज चुकी है। बीजेपी यूपी में जीत को लेकर परेशान है। वजह यह कि 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी को बीते उपचुनावों में जोरदार झटका लगा है। केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी की हार ने शीर्श नेतृत्व को मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। संगठन ने इस हार से सबक लेते हुए नए सिरे से पदाधिकारियों व माननीयों को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है।
नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए रेवड़ियों की तरह बांटी जिम्मेदारी
चुनाव में बाहरियों को अधिक तवज्जो और सरकार में बाहरियों की अधिक पैठ से बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं की नाराजगी ही उपचुनावों में हार की वजह में अहम रही। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय करने और नाराजगी को खत्म करने के लिए बीजेपी लगातार कवायद कर रही। बीते दिनों सभी जिलों से 100-100 कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनी जिन्हें संगठन से लेकर सरकार में जिम्मेदारी सौंपने की बात चली थी। सरकार में तो इनको महत्वपूर्ण पद नहीं मिले लेकिन इन कार्यकर्ताओं को पार्टी के ही विभिन्न अभियानों में जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। अधिकतर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को देखते हुए ढेर सारे काम सौंप दिए गए हैं। रणनीतिकारों की मानें तो नाराज कार्यकर्ता अपनी इन जिम्मेदारियों की वजह से बेहद व्यस्त हो गए हैं जिससे नाराजगी जाहिर करने तक का मौका नहीं मिल रहा। किसी तो पदयात्रा की जिम्मेदारी है तो किसी के पास बाइक रैली की तो कोई देव दीपावली पर होने वाले दीपोत्सव में व्यस्त है।
बूथ कार्यकर्ताओं को साधने के लिए करेंगे सम्मान
लोकसभा चुनाव में बूथ लेवल का मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण होता है। बीजेपी इस रणनीति के तहत बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को साधने में लगी है। बीजेपी की बूथ इकाई 21 कार्यकर्ताओं की है। नेतृत्व ने सीनियर पदाधिकारियों को बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए लगाया है। पदाधिकारियों को सेक्टरवार लिस्ट थमाई गई है। ये लोग संबंधित बूथ के पदाधिकारियों के घर जाएंगे उनको पार्टी की ओर से आए गमछा को देकर सम्मानित करेंगे।
Published on:
10 Nov 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
