3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोड़ी चुप्पी, पीडीपी के बारे में कह दी बड़ी बात

  दो दिनों के लिए गोरखपुर पहुंचे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 20 Jun 2018, 9:45 AM IST

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ

मिशन 2019 के जंग का आगाज हो चुका है। मंगलवार को आतंक को मुद्दा बनाकर भाजपा ने पीडीपी संग जम्मू-कश्मीर में तीन साल पुरानी यारी को तोड़ दिया।
गोरखपुर में दो दिनी प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटनाक्रम को देशहित व जम्मू-कश्मीर के लिए हितकारी बताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने देश और जम्मू-कश्मीर के हित में यह सही निर्णय लिया। देश और जम्मू कश्मीर के हित में केंद्रीय नेतृत्व सभी आवश्यक कदम उठाने जा रहा।
उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन धर्म का एक हद होता है। पानी सर से उपर जा चुका था। केंद्रीय नेतृत्व ने यह कदम जम्मू कश्मीर की जनता के मन को पढ़ते हुए वहां के बीजेपी जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों से बातचीत कर उठाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश और जम्मू कश्मीर के हित में बेहतर प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि जबजब कश्मीर पर आपदा आई सबसे पहले मोदी सरकार ने मदद को हाथ बढ़ाया। तीन वर्ष पहले जब कश्मीर में भीषण बाढ़ आई थी तो प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं वहां जाकर कर आपदा से जूझ रहे लोगों को कई प्रकार से सहायता प्रदान की। सेना ने अभियान चलाया। पीएम मोदी खुद वहां दीवाली मनाने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि तीन सालों तक बीजेपी ने कोशिश की थी कि बेहतर सामन्जस्य बनाकर आगे बढ़ा जाए। जम्मू में बीजेपी और कश्मीर में पीडीपी को अधिक सीटें मिली थी। बीजेपी नेतृत्व ने हमेशा चाहा था कि बेहतर ढंग से मिलजुलकर काम हो। उन्होंने कहा कि गठबंधन निभाने के लिए देशहित को दांव पर नहीं लगाया जा सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी को अहसास हुआ कि पीडीपी को समर्थन और छूट देने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा और आतंकवाद बढ़ रहा तो उसे छोड़ना ही मुनासिब रहा।