पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को घर से केंद्र तक फ्री यात्रा कराएगा।निगम के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने फ्री यात्रा से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को 23, 24 और 25 अगस्त तथा 30 और 31 अगस्त को घर से केंद्र तक निश्शुल्क यात्रा कराने के लिए निर्देशित कर दिया है।23, 24 और 25 अगस्त को तथा 30 और 31 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर प्रतिदिन दो शिफ्टों में पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है। परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। परिवहन निगम ने रक्षा बंधन के साथ इसकी तैयारी भी तेज कर दी है।