
गोरखपुर एम्स में डॉक्टरों की कमी को रेजीडेंट पूरा करेंगे।
Vacancy In Gorakhpur AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में जल्द ही बड़े पैमाने पर रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती होगी। एम्स में रेजीडेंट के 210 नए पद बनाए गए हैं। इसमें ज्यादातर पद क्लीनिकल विभागों को बांटे जाएंगे।
एम्स में नए रेजीडेंट डॉक्टरों को लाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। एम्स के इस प्रस्ताव पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सहमति मिल चुकी है। जिसके बाद भर्ती करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद एम्स प्रशासन रेजीडेंट भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में टूटा 40 साल का रिकार्ड, यूपी के 28 जिलों में 4 दिनों का अलर्ट
350 बेड का चल रहा है एम्स में अस्पताल
एम्स के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष देश दीपक वर्मा और कार्यकारी निदेशक डॉ सुरेखा किशोर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एम्स में 350 बेड का अस्पताल चल रहा है। इसमें करीब 18 क्लीनिकल विभागों से मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसमें जनरल सर्जरी, मेडिसिन, बालरोग विभाग, दंतरोग, नेत्र रोग, चर्मरोग, आर्थोपेडिक, नाक कान और गला रोग, मानसिक रोग, और पल्मोनरी मेडिसिन के मरीज शामिल हैं। भर्ती मरीजों के इलाज करने के लिए रेजीडेंट डॉक्टरों की आवश्यकता पड़ रही है।
210 पदों की होगी बढ़ोतरी
उन्होंने बताया कि विभागाध्यक्षों की मांग को देखते हुए एम्स प्रशासन की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें रेजीडेंट के 210 पदों की बढ़ोतरी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी सहमत दे दी है। मंजूरी मिलते ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके बाद एम्स में रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
33 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया
कार्यकारी निदेशक दीपक वर्मा ने आगे बताया कि एम्स में एकेडमिक पीजी रेजीडेंट के लिए 33 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जून के बीच से ही इन पदों के लिए काउंसलिंग हो रही है। इसमें नीट पीजी क्वालीफाई कर चुके छात्र ही शामिल होंगे। यह पद क्लीनिकल विभागों में है। इसमें पीडिया, कम्युनिटी मेडिसिन,सर्जरी, नाक कान गला रोग, गायनी, आर्थोपेडिक, नेत्र रोग, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, चर्मरोग, रेडियोलॉजी और एनेस्थीसिया हैं। इन्हें एकेडमिक जूनियर रेजीडेंट यानी जेआर कहेंगे।
Updated on:
10 Jul 2023 04:18 pm
Published on:
10 Jul 2023 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
