4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, इस्लामिक आतंकवादी का फूंका पुतला

जम्मू कश्मीर के वैष्णों देवी से रियासी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमलें में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। इन घायलों में चार श्रद्धालु गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित पुर्दिलपुर काली मंदिर गली के निवासी थी।

3 min read
Google source verification

गोरखपुर आज। विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल के आवाहन पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में विभाग मंत्री शीतल के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय गोरखपुर पहुंचकर आतंकवादी हमले में मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवाद के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया तत्पश्चात प्रांत सुरक्षा प्रमुख गोपाल निषाद के नेतृत्व में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस्लामी जिहाद आतंकवाद का पुतला महानगर के शास्त्री चौराहे पर फूंका कार्यकर्ताओं में इतना आक्रोश व्याप्त था कि वह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए नारे लगा रहे थे।

गोपाल निषाद ने बताया कि जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी दर्शन को जाते समय 9 जून को इस्लामिक जेहादी पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खोडी के निकट बस के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की हत्या कर दी जिससे देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है।

विभाग मंत्री शीतल मिश्रा एवं सह विभाग संयोजक बजरंग दल नवीन पांडेय ने कहा आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश एवं ज्ञापन देना का कार्यक्रम रहा यह देशव्यापी आंदोलन की श्रृंखला में गोरखपुर में विहिप और बजरंग दल के तरफ से यह प्रदर्शन किया गया, देश पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। जिसको अब जड़ मूल से समाप्त करने का समय आ गया है और हमारी सरकार इस काम में सक्षम है वह पाकिस्तान एवं आतंकवादियों का जवाब देना जानती है।

पूर्व महानगर संयोजक देवीलाल गुप्ता एवं जिला संयोजक रंजीत कसौधन ने कहा कि इस प्रकार हमारे श्रद्धालुओं और धार्मिक यात्रा पर निकले हुए मासूम लोगों और मासूम बच्चों पर जिस प्रकार कायराना काम किया गया है कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जम्मू कश्मीर में हमारे बहुत पौराणिक धार्मिक स्थल है जिसमें कि देश और विदेश से यात्री धार्मिक आस्था मनोकामना के लिए जाते हैं परंतु जिस प्रकार आतंकवादी हमले हो रहे हैं इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि आज विश्व हिंदू परिषद ने पूरे भारतवर्ष में ज्ञापन के माध्यम से आदरणीय राष्ट्रपति महोदया से मांग की है कि जम्मू काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है।हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।
बजरंग दल इस कायराना कृत्य की तीव्र निंदा करते हुए

विहिप निवेदन करता है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आ आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्चित कराने का आग्रह करें।कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल विनोद मिश्रा, राहुल पांडे, राहुल गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ आरपी शुक्ला, प्रांत विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट अभय शाही, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, विश्वविजय शाही, विजय खेमका, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख राहुल कुमार पांडेय, जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा, जिला मंत्री अनूप शुक्ला, जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, प्रांत प्रिंट मीडिया प्रमुख राहुल गुप्ता, देवी लाल, अमरदीप गुप्ता, राजन कुमार, विशाल सिंह, ऋषि शुक्ला, श्री प्रकाश वर्मा, राजू आदि सम्मिलित रहे।

Story Loader