
मार्च माह की तुलना में अप्रैल के शुरुआती दो दिन अपेक्षा कृत ज्यादा गर्म नहीं रहे । शनिवार को वायुमंडल में चक्रवात के कारण आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।दिन का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा। वातावरण में 40 से 80 प्रतिशत नमी रह सकती है। सुबह पुरुवा हवा व दोपहर बाद पछुआ हवा चल सकती है। इसकी गति 5 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक शम्भू शरण ने बताया कि दक्षिणी-पूर्वी ऊपरी वायुमंडल पर करीब तीन हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रावात जैसी स्थिति है। इसके चलते शनिवार को आंशिक रूप से हल्क बादल छाए रह सकते हैं।मौसम शुष्क रहेगा।
बता दें पिछले दो दिन से सुबह आसमान में बादल जैसा दिख रहा है। सुबह के समय शीतल पुरुवाई भी बह रही है। सुबह के सुहावने मौसम से लोगों को बादल अथवा विकिरण कोहरा छाने का आभास हो रहा है, लेकिन यह न ही बादल है और न ही कोहरा। यह धुंध का मायाजाल है। धूल मिश्रित यह धूंध बादल व कोहरे का मायाजाल तैयार कर रही है।
मुताबिक यह स्थिति वातावरण में नमी बढ़ने व सुबह के समय पुरुवाई चलने के कारण तैयार हुई है। दिन बढ़ने के साथ जैसे-जैसे सूरज का प्रभाव दिखता है, धुंध की चादर गायब हो जाती है। मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि वातावरण में जब-जब आर्द्रता 75 प्रतिशत से अधिक होगी और उसकी पुरुवा बयार से जुगलबंदी होगी, ऐसी स्थिति तैयार होगी। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि दृश्यता एक किलोमीटर से कम होने पर उस स्थिति को कोहरा कहा जाता है। आम तौर पर यह स्थितियां ठंड के समय में बनती हैं।
अप्रैल के पहले दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में औसत न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। अप्रैल के पहले दिन का न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। सुबह पुरुवा हवाएं चलीं और दोपहर बाद से पछुआ हवाएं चलीं। हवा की अधिकतम गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आर्द्रता 43 से 81 प्रतिशत रही।
Published on:
02 Apr 2022 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
