12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी सांसद Ravi Kishan पर महिला का आरोप, खुद को बताया पत्नी, कहा- 28 साल पहले हुई शादी

Ravi Kishan: बीजपी सांसद रवि किशन को अपर्णा ठाकुर नाम की महिला ने अपना बताया है। महिला ने यह भी दावा किया है कि उनकी और रवि किशन की एक बेटी भी है, जिसे वो कानूनी अधिकार दें।

less than 1 minute read
Google source verification
Ravi Kishan

Ravi Kishan: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनाें विवादों में घिर गए हैं। अपर्णा ठाकुर नाम की महिला ने उन्हें अपना पति बताया है। महिला ने दावा किया है कि दोनों की एक बेटी भी है और उनकी शादी 1996 में मुंबई में हुई थी।

‘रवि किशन से हुई है शादी’


अपर्णा ठाकुर ने बताया, “मैं चाहती हूं कि एक्टर रवि किशन मेरी बेटी काे अडॉप्ट करें या उसे उसके लीगल राइट्स दें। मेरी बेटी उसकी हकदार है। उसके लिए मैं कोर्ट में जाउंगी। रवि किशन से मेरी शादी हुई है, क्योंकि दोस्तों और फैमिली के सामने उन्होंने मुझे सिंदूर और मंगलसूत्र पहनाया है।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई

अर्पणा ठाकुर ने सीएम योगी से लगाई गुहार

उन्होंने आगे बताया, “मेरी शादी 1996 में मुंबई में हुई थी। शादी के समय फोन नहीं था तो शादी की फोटो नहीं है, लेकिन साथ में घूमने-फिरने की फोटो मेरे पास है। मेरी सीएम योगी से यह मांग है कि मेरी बेटी को न्याय मिला। उनकी फैमिली में सबको मेरे बारे में पता है।” अभी तक इस मामले में एक्टर और सांसद रवि किशन ने कोई बयान नहीं दिया है।