
Ex CM Akhilesh Yadvav says UP is top in crime . yogi explain
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि छात्रसंघ चुनाव को स्थगित किए जाने के बाद सत्तापक्ष पर लग रहे आरोपों पर यूपी सरकार की ओर से पहली बार बयान आया है। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि विवि छात्रसंघ चुनाव में किसी की भी गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए एबीवीपी का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी हार देखने के बाद बौखला गए हैं और गुंडई पर उतर आए हैं। जिला प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है। ऐसे लोगों को चिंहित करने का निर्देश दे दिया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी की भी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोरखपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार को जिले में थे।
बाढ़ एवं राहत बचाव कार्य की समीक्षा करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में कुछ लोगों को यकीन हो चला था कि उनकी हार होगी इसलिए उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित हो रही चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करने के लिए अराजक महौल बनाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव स्थगित हो जाते हैं, यह तो छात्रसंघ का चुनाव है। चुनाव कब होगा, उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियों पर तय होगा जिसका निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन पर छोड़ देना चाहिए।
अखिलेश यादव ने यह ट्वीट किया था
समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विवि चुनाव नहीं कराए जाने पर सीधे तौर पर बीजेपी की सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘ लगता है गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में हारने के बाद अब कुछ लोगों को गोरखपुर विवि छात्रसंघ चुनाव में भी हार का डर सता रहा है, इसलिए वोट चुनाव टाल रहे हैं। ये चुनाव से पहले ही हार मान लेने का सबूत है। छात्रों से उनका अधिकार छीनना अलोकतांत्रिक है।’
Published on:
12 Sep 2018, 5:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.