
गोरखपुर में युवक को मारी गोली
Gorakhpur News: महानगर में रात दस बजे रजिंशन बदमाशों ने एक युवक पर फायर किया, संयोग ठीक था की युवक बच गया पर गोली उधर से गुजर रहे दूसरे युवक को लग गई और वह घायल होकर वहीं गिर कर तड़पने लगा। फायरिंग के बदमाश भाग निकले। यह घटना कोतवाली इलाके के दक्षिणी हुमांयुपुर में रविवार रात 10 बजे की है। वहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चलाए जाने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बाद में SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर हुई फायरिंग
कोतवाली इलाके के हुमांयुपुर दक्षिणी के रहने वाले प्रिंस कुशवाहा ने बताया, ''मेरी बहन ढाई- तीन साल पहले सिलाई सीखने जाती थी। वहीं रास्ते में पड़ने साहिल कनौजिया नाम का युवक भी पढ़ता था। साहिल जो तिवारीपुर इलाके के माधोपुर का रहने वाला है। वह अक्सर मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था।
जिसको लेकर उस समय विवाद भी हुआ था।'मामला उस समय शांत हो गया था। लेकिन आज रविवार को हम सड़क पर खड़े थे तभी साहिल कनौजिया, अमन साहनी, आनंद साहनी वसीम अन्य युवक दो बाइक से आए और हमसे मारपीट करने लगे।''
लड़की के भाई पर चली गोली दूसरे युवक को लगी
प्रिंस ने पुलिस को बताया, ''इसी दौरान उन्होंने असलहा निकाल लिया जिसे देखकर मैं भागने लगा। इसी बीच उन्होंने असलहे से फायर कर दिया। लेकिन मैं बच गया और वहां से गुजर रहे माखन यादव को गोली लग गई। गोली चलाने के बाद हमलावर जो दुर्गाबाड़ी की तरफ से आए थे। वह गंगेज की तरफ फरार हो गए।'' घायल माखन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मामला गंभीर देख कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल पुलिस भारी फोर्स घटनास्थल पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।
Published on:
17 Jul 2023 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
