8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 दिन बाद थी शादी, पेंटर को नहीं मिला काम तो मारने चला गया मछली, फिसला पैर तो डूब गया नदी में

शादी 20 दिन बाद यानी कि 3 मार्च को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के काफी कार्ड भी बंट चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
taramndal.jpg

गोरखपुर में एक युवक मछली मारने गया था। पैर फिसलने की वजह से युवक की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। रविवार को उसे पेंटिंग का काम नहीं मिला था। घटना कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित रामगढ़ताल की है।

3 मार्च को होने वाली थी शादी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक, संजय पेंट पालिश का काम करता था। उसकी शादी 20 दिन बाद यानी कि 3 मार्च को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के काफी कार्ड भी बंट चुके हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रामगढ़ताल के किनारे शाम मछली मारने गया
युवक की पहचान कैंट इलाके के महेरवा की बारी गांव का रहने वाले अवधेश निषाद मछली मारने के साथ ही मजदूरी करते हैं। उनका छोटा बेटा संजय निषाद पेंटर था। रविवार की दोपहर वो गांव के पास ही रामगढ़ताल के किनारे शाम मछली मारने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह ताल में गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

पैर मछली मारने के जाल में फंस गया
पिता अवधेश ने जो पुलिस को लिखित सूचना दी है, उसमें उन्होंने लिखा है कि संजय को तैरना नहीं आता था। वह फिसलकर ताल में चला गया और डूबकर मौत हो गई। वहीं, चर्चा है कि युवक

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग