18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत, तुरंत मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 100 बेड का हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बनेगा। जिससे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

2 min read
Google source verification
photo_6154641844466726943_y.jpg

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी रहत की खबर है। अब एक्सप्रेसवे पर होने वाले सड़क हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 100 बेड का हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास मंगलवार को किया गया। हॉस्पिटल बनने के बाद इसका फायदा क्षेत्र के लोग भी उठा पाएंगे।

8 एकड़ से ज्यादा जमीन में बनेगा हॉस्पिटल
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले सभी हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए आसपास के जिलों के हॉस्पिटल में ले जाया जाता था। इसके लिए एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने अस्पतालों से कॉन्ट्रैक्ट भी कर रखा है। अब इस समस्या का स्थायी समाधान करने की तैयारी चल रही है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 ई में 100 बेड का हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर बनेगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने 8 एकड़ से अधिक जमीन दी है। राजकीय निर्माण निगम इसका निर्माण करेगा और स्वास्थ्य विभाग इसका संचालन करेगा।

क्षेत्र के लोगों की पूरी हुई मांग
मंगलवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह ने इसका शिलान्यास किया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है, और इसका फायदा सभी लोगों को मिलेगा। उम्मीद है कि यह काम अगले 2 साल में पूरा हो जाएगा। इसके साथ लोग जल्द ही हॉस्पिटल की सेवा उठा पाएंगे। क्षेत्र के लोग इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हुई है।

2 और मेडिकल कॉलेज भी बनेंगे
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इसके अलावा 2 और मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन सौपी गई है। इसमें एक विदेशी कंपनी है जो यहां पर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बनाएगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में निम्स मेडिकल कॉलेज पहले से चल रहा है। उम्मीद है कि यह इलाका भी मेडिकल हब के रूप में जाना जाएगा।

यह खबर विदुषी गौतम ने बनाई है। विदुषी पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।