18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर महिला ने डाला ऐसा वीडियो, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने फेसबुक पर पोस्‍ट किया एक वीडियो

2 min read
Google source verification
Facebook

फेसबुक पर महिला ने डाला ऐसा वीडियो, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा। फेसबुक और व्‍हाट्स ऐप सोशल मीडिया के दुरुपयोग की खबरें राेजाना सुनने काे मिल जाती हैं। कई मामले तो ऐसे भी आए हैं, जिनमें कुछ लोगों ने फेसबुक पर लाइव सुसाइड किया या उसकी कोशिश की। कुछ ऐसा ही मामला गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में भी सामने आया है। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया।

देखें वीडियो: मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तानी फैन के इस कार्य को देखकर हर भारतीय कर रहा गर्व

बिसरख कोतवाली का है मामला

मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली की है। बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्‍ट किया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में दिख रहा था उसने गले में फंदा डाल रखा है। हालांकि, समय रहते उसकी मां ने उसे बचा लिया। इसके साथ ही उसने एक शिकायत भी फेसबुक पर पोस्‍ट की। इसमें उसने एक विवाहित व्‍यक्ति को अपनी बेटी का पिता बताया। आरोप लगाए गए कि उसने मंलवार रात को पुलिस को 32 पोस्‍ट डालकर मदद मांगी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने ड्रग्स देने व साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में उसने एक विधायक को भी कठघरे में खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें:सगाई के बाद रिश्ता टूटने पर हुई पंचायत में लड़की के पिता की हत्या!, जानिये फिर क्या हुआ

पुलिस ने बताया, पति और पत्‍नी का विवाद

पुलिस के अनुसार, बिसरख थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार को गले में फंदा डाले अपनी वीडियो फेसबुक पर डाला था। पीड़ि‍ता का कहना था कि वह अात्‍महत्‍या का प्रयास कर रही थी लेकिन उसकी मां ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। मंगलवार की रात को वह जान का खतरा बताते हुए पोस्ट डालने के बाद घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने ही उसे देर रात ढूंढ़ा और घर पहुंचाया था। इस बारे में सीओ बिसरख निशांक शर्मा का कहना है कि अभी तक पुलिस को लिखित तहरीर नहीं मिली है। फेसबुक से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पति और पत्‍नी के बीच विवाद का लग रहा है।

यह भी पढ़ें:नोटबंदी और जीएसटी से कंगाल हुआ यह करोड़पति, इतनी बुरी हालत तो सोची भी न थी