4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाव से नदी पार करते समय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Highlights - ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर गांव स्थित हिंडन नदी की घटना - पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू - पानी के तेज बहाव के कारण वह आगे की तरफ बह गया लड़का

less than 1 minute read
Google source verification
greater-noida.jpg

ग्रेटर नोएडा. हैबतपुर गांव में हिंडन नदी को पार करते समय एक 14 वर्षीय लड़का नदी में डूब गया। लड़के की डूबने की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना बिसरख की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने में जुट गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: UP के इन जिलों में आज से लगातार चार दिन होगी झमाझम बारिश

दरअसल, हिंडन नदी में इन दिनों पानी काफी बढ़ गया है। हैबतपुर और गढ़ी चौखंड़ी के कुछ लोग एक से दूसरे किनारे पर जाने के लिए नाव का ही इस्तेमाल करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर कुछ बच्चे नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी बीच हैबतपुर के रहने वाले कासिम का 14 वर्षीय बेटा वहीदुल अचानक अनियंत्रित होकर नाव से सीधे नदी में जा गिरा। पानी के तेज बहाव के कारण वह आगे की तरफ बह गया।

सूूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे जमा हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। पुलिस, एनडीआरएफ के जवान और गोताखोरों ने किशोर को नहर में तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- हरिओम आनंद आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने 25 दिन बाद दर्ज की FIR

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग