
बाइक सवार बदमाशों ने 13 साल के फैजान को मारी गोली, दो दिन पहले भी एक एक मुस्लिम युवक को मारी गई थी गोली, पुलिस के हाथ अब तक खाली
ग्रेटर नोएडा। NCR के इलाकों में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले हुई फैयाज नाम के युवक की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दादरी इलाके में एक बार फिर 13 साल के फैजान को गोली मारने की घटना सामने आई है। बिते दो दिनों में दूसरी वारदात से इलाके के लोग आक्रोशित हैं। पुलिस दावा कर रही है कि वह जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।
जानकारी के मुताबित ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली एरिया के नई आबादी में रहने वाले 13 साल का लड़का बाजार से अपने घर जा रहा था। एनएच 91 रोड को जब युवक पार कर रहा था तभी अचानक एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश सवार उसके पास पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए है। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने फैजान को पहले दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सीओ दादरी निशांक शर्मा का कहना है की जांच शुरु कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
वहीं एक के बाद एक हो रही घटना का खुलासा न होने से नाराज लोगों ने पुलिस पर भी अपना आक्रोश जताया। लोगों के मुताबित 2 दिन पहले भी फैयाज नाम के युवक को इसी तरह बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए उस घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी। जिसके बाद उसी तरह एक और घटना को अंजाम दिया गया। इस बात से नाराज लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की है, लोगों का आरोप है कि कुछ शरारती तत्व माहौल को खराब करना चाहते हैं।
Updated on:
13 Jul 2018 12:39 pm
Published on:
13 Jul 2018 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
