5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: मलबे से निकाले गए अब तक 5 शव, 2 की हुई शिनाख्त

रात भर चलेगा राहत एवं बचाव कार्य।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Jul 2018, 7:50 PM IST

building collaps

LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: मलबे से निकाले गए अब तक 4 शव, 2 की हुई शिनाख्त

ग्रेटर नोएडा। मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे सभी अपने काम को निपटा कर नींद की चादर ओढ़ने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। शाहबेरी गांव में एक चार मंजिला और एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर ढह गईं।

यह भी पढ़ें-इस शहर में जब स्कूल ने बढ़ाई फीस तो अभिभावकों ने लिया यह फैसला

घटना के बाद से ही मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। हादसे में अब तक 5 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इसके अलावा अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके साथ ही पुलिस ने 4 बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब तक दो शवों की पहचान की जा चुकी, जबकि दो शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। वहीं मृतकों में एक फतेहगढ़ का शमशाद जबकि दूसरे के हाथ पर रंजीत नाम गुदा हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका नाम रंजीत है। हालांकि ये कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें-पुलिस ने इस तरह बदमाशों के मंसूबो पर फेरा पानी, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक शाहबेरी गांव में बनी चार मंजिला पुरानी इमारत में कुछ परिवार रह रहे थे, लेकिन अचानक पुरानी इमारत बगल में ही बन रही निर्माणाधीन इमारत पर गिर गई जिससे ये बड़ा हदसा हो गया। पुरानी इमारतों में जहां परिवार के कई लोग रहे थे और उनके दबे होने की आशंका है। वहीं नई इमारत में कुछ मजदूर सो रहे थे, जब ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद से ही लगातार राहत व बचाव कार्य जारी है। वहीं जिलाधिकारी ब्रजेश नारायन सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए एडीएम प्रशासन कुमार विनीत को जांच सौंपी है। साथ ही 15 दिन में घटना की रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य पूरी रात तक चलेगा। इसके लिए लाइट की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही प्रशासन ने धराशाही बिल्डिंग के बगल में स्थित एक अन्य बिल्डिंग को दरार आने के बाद खाली करा लिया है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में भी इन दोनों बिल्डिंगों के गिरने की वजह से ही दरार आई है।

यह भी पढ़ें-West up bulletin@1:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी देखें-मलबे में अपनों को तलाश रहे परिजन

बताया जा रहा है कि अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। इसलिए डॉग स्क्वॉयड की मदद से जीवितों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही जेसीबी मशीन से मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि दोषी कौन है यह बाद का विषय है। अभी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने भी मामले में संज्ञान लिया है और हर संभव राहत पहुंचाने का आदेश दिया है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हादसे के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस हादसे के बाद से ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। एडीजी जोन और एसएसपी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं प्रशासन की ओर से थाना बिसरख में उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। वहीं इस मामले में तीन आरोपी गंगा शरण द्विवेदी, दिनेश, संजय व एक अन्य बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश