मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की भगवा सरकार में रोडवेज बसें, सब्जी मंडिया के साथ ही अब हाईवे के टोल प्लाजा तो भगवा हुए ही थे। अब इनके साथ-साथ यूपी पुलिस के आवास भी भगवा हो गए हैं। मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन के पुलिस क्वार्टर पर भगवा रंग देखने को मिल रहा है।