
ग्रेटर नोएडा। पिछले कई महीनों से अमेरिका और चीन के बीच चल रहे (Trade War) ट्रेड वॉर को देखते हुए व्यापारियों ने दूसरे देशों में जगह देखना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में (State Government) राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मिले चीनी व्यापारियों ने (Invest in Greater Noida) ग्रेटर नोएडा में निवेश करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने यहां पांच कंपनियां लगाकर 800 करोड़ रुपये का निवेश कर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की बात कही है। अभी इस पर चीनी व्यापारी और राज्य सरकार की बात चल रही है।
मोबाइल पार्ट बनाने वाली कंपनी कर सकती हैं निवेश
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए चीन के अलग-अलग तीन शहरों में यात्रा पर गया था। यहां उन्होंने चीन में बिजनेस कर व्यापारियों से बातचीत की। इसी के बाद चीनी व्यापारियों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। यह व्यापारी अपनी 5 कंपनियों की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट ग्रेटर नोएडा में लगाकर 800 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।
चीनी कंपनी के अधिकारियों ने की मुलाकात
वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, चीन की होलीटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने ग्रेटा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। उन्होंने यहां अपनी 5 साझेदारी कंपनियों का आशय पत्र सौंपा है। होलीटेक इंडिया प्राइवेट कंपनी फोन निर्माता शाआेमी के स्पेयर्स पार्ट की आपूर्ति करती है।
Published on:
06 Dec 2019 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
