मुजफ्फरनगर। पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे समेत उनकी कई मांगों को लेकर बुधवार को कांग्रेसी नेता सड़क पर उतर गये। सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेता किसानों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। यहां पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों की समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। जिसके चलते कांग्रेसियों में भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ हुए मुकदमे वापस लेने की भी मांग की है।