11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे किसान, कलेक्ट्रेट ऑफिस का किया घेराव- देखें वीडियो

Highlights भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने किया प्रदर्शन जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस का किया घेराव गन्ने के रेट बढ़ाने के साथ ही पेंशन देने की उठाई मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 6 Dec 2019, 1:40 PM IST

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर गन्ने के बकाया भुगतान व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी के किसानों का कहना है कि काफी समय से जिले की मिलों द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। समय से भुगतान ना होने के कारण किसान काफी परेशान है। किसानों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी किसानों को गन्ने का पेमेंट नहीं मिल रहा है।

भाजपा नेता का बड़ा बयान- इंसाफ नहीं मिला तो दे दूंगा इस्तीफा- देखें वीडियाे

अंबावत पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने बताया कि गन्ने का भुगतान 14 दिन में हाईकोर्ट के अनुरूप होना चाहिए, लेकिन बिजनौर के मिल मालिकों द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही गन्ने का रेट 500 रुपये घोषित किया जाना चाहिए। 60 वर्ष से ऊपर के किसान व मजदूरों को 5000 रुपया महीना पेंशन दी जानी चाहिए। साथ ही बिजली अव्यवस्था को लेकर किसान काफी परेशान हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसान मांग करता है कि बढ़े हुए बिजली के दामों को कम किया जाये।