बड़ी खबरः बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद राजपूत समाज के लोगों ने दलित बस्ती पर हमला बोला
राजपूत बाहुल्य गांव कपसाढ़ में चार साल बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद दलित समाज को एक युवक की करतूत का खामियाजा पूरी दलित बिरादरी को भुगतना पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने दलित बस्ती पर धावा बोल दिया और पथराव व घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ के सामने जो आया, उसी के साथ जमकर मारपीट की गई। दलित समाज के लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि हमला क्यों किया गया। दलित समाज के लोगों का कहना है की उन्होंने कई बार 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बिजी बताता रहा। बाद में किसी तरह पुलिस तक अपनी पीड़ा पहुंचाई। जिसके घटना के एक घंटा बाद गांव में पुलिस पहुंची।