नई दिल्ली। अपने जिगर के टुकड़ों को पढ़ा-लिखाकर एक काबिल इंसान बनाने के लिए मां-बाप उसे स्कूल भेजते हैं। कबीर ने अपने दोहे में कहा था कि शिक्षा देने वाले गुरू को भगवान से भी ऊंचा दर्जा प्राप्त है। लेकिन यूपी के शाहजहांपुर के एक बेहद ही दर्दनाक मामले ने एक परिवार का गुरू से भरोसा ही उठ गया है। मामला 25 जुलाई का है, जब एक टीचर ने KG में पढ़ने वाले एक बच्चे के साथ हैवानियत की सभी हदों को पार कर दिया। दरअसल बच्चा अपना नाम नहीं लिख पाया, जिसके बाद गुरू के दर्जे पर कलंक लगाते हुए हैवान टीचर ने बच्चे की आंख में पेन घुसा दिया।