
जयपुर. सट्टे में हारने के बाद कर्जा उतारने के लिए चार युवक फिरौती की नीयत से मंगलवार को मानसरोवर से एक युवक का अपहरण कर धौलपुर के बीहड़ में ले गए। वहां से युवक के परिजनों से छोड़ने के बदले छह लाख रुपए मांगे।
धौलपुर व जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने चारों युवकों के मंसूबों को विफल करते हुए 16 घंटे में न केवल अपहृत युवक को छुड़ा लिया बल्कि चारों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने उनसे लूटी गई टैक्सी कार भी बरामद की है। बदमाशों ने लूट की गाड़ी को अपहरण में काम में लिया।
जयपुर कमिश्नरेट के डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को प्रताप नगर, जयपुर से बदमाशों ने एक टवेरा लूटी और इससे ही मानसरोवर क्षेत्र से वरुण पथ निवासी विशाल (18) पुत्र गजानंद शर्मा का अपहरण कर लिया।
आरोपितों ने विशाल के परिजनों से छह लाख रुपए फिरौती मांगी और उसका अपहरण कर बाड़ी क्षेत्र में गजपुरा के जंगल में ले आए। अपहरणकर्ताओं की तलाश में बाड़ी क्षेत्र में नाकेबंदी कराई। पुलिस ने गजपुरा के जंगल में दबिश दे विशाल को मंगलवार शाम चार बजे मुक्त करवा लिया।
किया गिरफ्तार
पुलिस ने अनिल उर्फ गिर्राज गुर्जर निवासी नीमदा गेट अनाह अटलबंद भरतपुर, राजेश गुर्जर वरिधा उच्चैन भरतपुर, मुखराम गुर्जर निवासी वरिधा उच्चैन भरतपुर, रिषि कुमार गुर्जर नगला तुला रुदावल भरतपुर को गिरफ्तार किया।
Published on:
28 Sep 2016, 9:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.