
ग्रेटर नोएडा। गर्मी में बेल फल की भरमार होती है। इनदिनोंं मार्केट में बेलफल आसानी के साथ मिल रहा है। गर्मी में बेलफल खाना सेहत के लिए रामबाण होता है। यह शरीर में ठंडक भी देता है। इसका सेवन करने से शरीर में कई फायदे भी पहुंचाता है।
गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा अधिक होता है। बेल का शरबत पीने से लू का खतरा दूर होता है। एक तरफ जहां यह दवा का काम करता है। वहीं, गर्मी से भी राहत देता है। उल्टी-दस्त होने पर भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। यह डायरिया को दूर करता है।
गर्मी के मौसम में कई बार आंखें लाल हो जाती है। साथ ही जलन भी होती है। बेल के पत्ते आंखों की जलन को भी दूर करते है। बेल के पत्तोंं का रस आंखों मेंं डालने से फायदा होता है। बेलफल पाचन संबंधी विकार को भी दूर करता है। बेल का शरबत पीने से पेट साफ रहता है।
Updated on:
12 May 2020 02:44 pm
Published on:
12 May 2020 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
