6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल साथ डटे रहे सीईओ यमुना अथॉरिटी

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई किशोरपुर और रामनेर गांवों में की गई, जहां बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी।

2 min read
Google source verification
greater noida latest news

इस अभियान में यमुना अथॉरिटी के सीईओ के साथ ओएसडी लैंड और एसडीएम समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार, कुछ भूमाफिया जेवर एयरपोर्ट परियोजना में अधिग्रहित होने वाली जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे। प्रशासन को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि ये भूमाफिया किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करके अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे हैं और मुआवजे की रकम में हेरफेर कर रहे हैं।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के साथ बुलडोजर चलाया

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ बुलडोजर चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कई भूमाफिया किसानों की जमीन पर अवैध निर्माण करके उन्हें औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में थे। इसके अलावा कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से जमीन पर अनधिकृत ढांचे खड़े किए जा रहे थे, जिससे भविष्य में कानूनी विवाद की स्थिति पैदा हो सकती थी।

यह भी पढ़ें: जौनपुर जिला कारागार में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष, कई घायल

इस अभियान में यमुना अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम एयरपोर्ट, एसडीएम जेवर और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि किसी ने एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ, यमुना अथॉरिटी

यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन अब लगातार इस इलाके की निगरानी करेगा और जो भी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और भूमाफिया भूमिगत हो गए हैं।

सोर्स: IANS

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग