
यमुना एक्सप्रेस वे बस का फटा टायर, डिवाइडर में जा टकराई
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दो हादसो में आठ लोग घायल हो गए। जिनमे दो की हालत गंभीर बनी हुई । पहला हादसा जेवर टोल प्लाजा के पास हुआ है। जिसमे एक बस के टायर फटने से डिवाइडर से जाकर बस टकराई 6 लोग घायल हो गए। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरा हादसा इको-टेक थाना क्षेत्र में जिसमे मोटरसाईकल सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में अपना इलाज कर रहे घायल मरीज पीड़ित यमुना एक्सप्रेस वे पर बस के टायर के फटने से घायल हुए हैं। घायल ने बताया कि हादसा जेवर टोल प्लाजा के पास हुआ है। जेवर टोल के पास एक बस का टायर फटने से बस डिवाइडर में जा टकराई। बस में लगभग 25 यात्री बैठे थे, जिसमें 6 लोग घायल हुए थे, तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, डॉक्टरों के अनुसार घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
Updated on:
05 Apr 2019 04:01 pm
Published on:
05 Apr 2019 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
