31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: कांग्रेस नेता ने कहा-हिटलर के रास्ते पर चल रहे हैं मोदी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बीजेपी पर वार लोकतंत्र बचाने के लिए वोट की अपील की हिटलर के रास्ते पर जा रहे मोदी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Apr 2019, 3:27 PM IST

congress

कांग्रेस नेता ने कहा-हिटलर के रास्ते पर चल रहे हैं मोदी

हापुड़। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पहले चरण में ही मतदान होना है। जिसके लिए प्रचार प्रसार अपने चरम पर है। ऐसे में हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार को कांग्रेस नेता राशिद अल्वी पहुंचे। जहां राशिद अल्वी बीजेपी पर जमकर बरसे और लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की जनता से वोट का आहृान किया।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी को दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने की नहीं मिली इजाजत, अब रूट में भी किया गया परिवर्तन!

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी अमरोहा- गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी के गढ़मुक्तेश्वर कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इस दौरान राशिद अल्वी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता किसान व देश का लोकतंत्र है। चुनाव के जरिये हम लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की जनता से आह्वान कर रहे हैं। इस सरकार से देश के संविधान और लोकतंत्र को बड़ा खतरा है। अगर नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री दोबारा बनेंगे तो देश के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा हो जएगा। वो उस रास्ते पर जा रहे हैं, जो रास्ता हिटलर ने अपनाया था। अमरोहा- गढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ने बताया कि मेरी टक्कर सीधे बीजेपी के प्रत्याशी से है और भारी वोटों से हम जीत रहे हैं। क्योंकि जो भी प्रत्याशी है वो सब बाहर के है लेकिन मैं तो यहीं पैदा हुआ हूं और यही मरूंगा भी और जितने के बाद यहीं रह कर क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले BSP के इस दिग्गज नेता पर जानलेवा हमला, डम्फर से कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो