31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: BSP के इस दिग्गज नेता पर जानलेवा हमला, डम्फर से कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

बसपा के विधायक पर जानलेवा हमला मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में चुनाव प्रचार करके वापस लौट रहे थे सुरेश कश्यप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Apr 2019, 9:13 AM IST

noida

Breaking: BSP के इस दिग्गज नेता पर जानलेवा हमला, डम्फर से कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

गाजियाबाद। जेवर से चुनाव प्रचार कर लौट रहे बसपा के विधयाक और पार्टी के स्टार प्रचार के ऊपर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। विधयाक सुरेश कश्यप ने खुद पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस को जानकारी देते हुए बताया ति उन की कार को डंपर से कुचलवाने की कोशिश की गई है। जिसमे विधयाक व उन के साथी बाल-बाल बचे हैं। ग्रेटर नोएडा के थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: रालोद अध्यक्ष अजीत चौधरी का बड़ा बयान, कहा-मोदी झूठ नहीं बोलते…

पुलिस को अपने ऊपर हुए हमले कि जानकारी देते हुए बसपा विधायक और यूपी विधान परिषद में बसपा से उप नेता प्रतिपक्ष् सुरेश कश्यप ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके के गौर सिटी के पास एक तेज रफ्तार डम्फर ने उनकी कार को पीछे से तेज टक्कर मार दी। जिसके बाद कार को काफी दूर तक घसीटा रहा। गनिमत रही कि एमएलसी और उनके साथ गाड़ी में मौजूद लोगों को मामूली चोट आयी है। इसके बाद डम्फर चालक डम्फर छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद अन्य वाहन चालकों ने विधायाक और उन के सभी साथियों को कार से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने डम्फर को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : रालोद और बीजेपी दोनों प्रत्याशियों ने टिकैट के यहां लगाई हाजिरी, लेकिन जाने किसे मिला जीत का आशीर्वाद, निकाले जा रहे सियासी मायने

वहीं इस घटना के बाद विधायक और उनके साथी काफी डरे हुये हैं। उन्हें कहा कि डम्फर चालक और उसके मालिक ने किसी के कहने पर मारने की ये साजिश रची है। बसपा के एमएलसी के साथ हुई इस घटना को पुलिस भी गंभीरता से ले रही है। चुनावी सरगर्मी के बीच बसपा विधायक पर जानलेवा हमले के मामले में जल्द से जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल नोएडा ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक और मालिक की तलाश कर रही है ।