
प्रियंका गांधी को दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने की नहीं मिली इजाजत, अब रूट में भी किया गया परिवर्तन !
गाजियाबाद। पूर्वी यूपी लोकसभा चुनाव की कमान संभाल रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधा वाड्रा आज गाजियाबाद में रोड शो करने पहुंच रही हैं। जिसे लेकर प्रशासन और कांग्रेस नेता,कार्यकर्ता काफी मुस्तैद नजर आ रहे है। प्रियंका गांधी के दोपहर तरीब 3 बजे गाजियाबाद पहुंचने के आसार है। प्रियंका गांधी के तय कार्यक्रन के मुताबिक वह घंटाघर स्थित सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। उसके बाद रमते राम रोड होते हुए मालीवाड़ा चौक तक वह रोड शो करेंगी।
दूधेश्वर नाथ मंदिर में भी करना था पूजा
हालाकि इससे पहले खबरें आ रही थीं कि प्रियंका गांधी गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करेंगी। लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली। दरअसल कहा जा रहा था कि सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी। दरसअल पार्टी की ओर से रूट चार्ट सोशल मीडिया पर जारी भी कर दिया गया था, जिसमें कांग्रेसियों ने पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर यही से प्रियंका गांधी के रोड शो का रूट तय किया था। लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिली। देर शाम रोड शो के लिए नया रूट निर्धारित किया गया।
कांग्रेस नेता ने बताया अफवाह
दूधेश्वर नाथ मठ में पूजा की अनुमति नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी दी गई वह महज अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि जो कार्यक्रम प्रियंका गांधी की ओर से तय किया गया था, उसमें कहीं भी इस तरह का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करीब 3 बजे प्रियंका गांधी गाजियाबाद पहुंचेगी और प्रत्याशी डॉली शर्मा के एक रोड शो करेंगी। इस बारे में जब एसपी सिटी श्लोक कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पार्टी के आला नेताओं की ओर से तय किए गए हैं और एसपी की ओर से पूरे रूट को निर्धारित किया गया साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा चुके हैं।
घंटाघर से होगी रोड-शो की शुरूआत
कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी गाजियाबाद के घंटाघर स्थित सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। उसके बाद रमते राम रोड होते हुए मालीवाडा चौक तक वह रोड शो करेंगी। अगर इस बीच में वह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कुछ वार्ता करने की इच्छुक होंगे तो वह भी करेंगी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी के आने के बाद गाजियाबाद में चुनाव की दिशा और दशा दोनों ही बदलने का कार्य होगा।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
बहराल अब रोड शो दूधेश्वर नाथ मंदिर के बजाय गाजियाबाद में घण्टा घर से शुरू होगा। प्रियंका गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर रोड शो के रूट को लेकर, गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस ने कांग्रेस के आयोजकों के साथ पूरे रूट का जायजा लिया हैं। वहीं गाजियाबाद में पहली बार चुनाव प्रचार के लिए आ रही कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
Updated on:
5 Apr 2019, 11:29 AM IST
Published on:
5 Apr 2019, 11:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.