1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात में रोके गए ये वाहन, हादसे के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Yamuna Expressway: कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे पर टोल और एंट्री प्वाइंट पर माइक पर घोषणा कर वाहन चालकों को धीमी गति में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा। ट्रकों और वाहनों के पीछे रिफलेक्टर टेप लगाई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
vehicles_kept_trampling_dead_body_of_an_old_man_on_yamuna_expressway_.jpg

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली के संचालन पर रोक लगा दी गई है। शाम छह बजे के बाद किसी भी टोल प्लाजा से ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे जाने नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे पर टोल और एंट्री प्वाइंट पर माइक पर घोषणा कर वाहन चालकों को धीमी गति में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा। ट्रकों और वाहनों के पीछे रिफलेक्टर टेप लगाई जा रही है।

छह एंबुलेंस की तैनाती

एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा को छोड़कर कहीं पर भी लाइट नहीं है। इससे कोहरा बढ़ने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। दुर्घटना सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001027777 जारी किया गया है। कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियों की संख्या 11 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। छह एंबुलेंस की तैनाती के साथ क्रेन की संख्या आठ से बढ़ाकर 11 की गई है।

यह भी पढ़ें:उपचुनाव से पहले यूपी बुर्का मामले पर गरमाई सियासत, सपा ने जताई आपत्ति

कोहरे की वजह से बरती जा रही एहतियात

एचटी मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे के प्रबंधक जेके शर्मा के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते एहतियात बरती जा रही है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए दिन छिपने के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर व ट्रॉली को नहीं चलने दिया जाएगा। इन्हें टोल पर ही रोक लिया जाएगा।