
ग्रेटर नोएडा। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में बुधवार को डॉक्टर उस समय सन्न रह गए जब एक महिला ने अजीब से दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। नवजात बच्चे की पूरी त्वचा फटी हुई है। बच्चे को ऐसी बीमारी बताई जा रही है जो करोड़ों में से किसी एक बच्चे को होती है।
डॉक्टरों के अनुसार ये बीमारी Harlequin Ichthyosis नाम की है, जोकि स्किन से जुड़ी हुई है। ये बीमारी बच्चो में न के बराबर देखने को मिलती है। डॉक्टर की मानें तो बच्चे के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है। इस बीमारी में पूरी स्किन क्रैक हो जाती है। जिससे जान चली जाती है।
महिला की डिलिवरी करानी वाली डॉक्टर रिचा त्यागी के अनुसार उन्होंने भी ये बीमारी सिर्फ किताबो में पढ़ी है या नेट पर इसके बारे में जाना है। आज पहली बार इस तरह के किसी मरीज को देखा है। फिलहाल बच्चा जिंदा है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उसके जिंदा रहने की उम्मीद न के बराबर है। वहीं इस तरह के बच्चे को देखकर परिवार दंग रह गया। साथ ही पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
Published on:
16 Oct 2019 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

