
अपना ही वोट नहीं डाल पाएगा ये कांग्रेस प्रत्याशी, जानिए क्यों
ग्रेटर नोएडा. कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। अरविंद सिंह दिग्गज नेता ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे है। अरविंद की मां राजकुमारी चौहान भी सांसद रही है। डॉ. अरविंद सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन अधिकारी के समझ पेश किए दस्तावेज में चल-अचल संपत्ति की घोषणा की है। अरविंद सिंह के पास में कार नहीं है। साथ ही अपना वोट अरविंद सिंह गौतमबुद्ध नगर में नहीं डाल पाएंगे।
वोट नहीं डाल सकेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डॉ. अरविंद सिंह अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। उनका नाम अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दर्ज है। शुक्रवार को डॉ अरविंद ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी अरविंद सिंह ने निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश किए कागजातोंं में कहा है कि उनका नाम 15 लोकसभा क्षेत्र अलीगढ़ की मतदाता सूची में दर्ज है। डॉ. अरविंद सिंह मूलरूप से अलीगढ़ जिले के रहने वाले है।
नहीं है कार
निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश किए गए दस्तावेज के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह के पास में कार नहीं है। इनके अलग—अलग 9 कंपनियों में शेयर है। इन कंपनियों में 2.31 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है। सालाना आय 95.47 लाख रुपये है। पत्नी के पास में 72 हजार नगद और बैंक में 26.72 लाख रुपये जमा हैं। वहीं 8.45 लाख रुपये बचत योजनाओं में निवेश किया हुआ है। अरविंद सिंह की पत्नी के पास में 39.18 लाख रुपये की जूलरी है। दोनों के पास में 6.46 करोड़ रुपये की चल—अचल संपत्ति है। नोएडा में उनकी अचल संपत्ति के नाम पर एक कोठी है। उसमें आधा हिस्सा अरविंद सिंह का है। अचल संपत्ति की कीमत 3.50 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 3.53 करोड़ रुपये का लोन है।
भाजपा नेता जयवीर सिंह के बेटे हैं अरविंद सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह चौहान के पिता ठाकुर जयवीर सिंह दिग्गज नेता है।
बसपा में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष से लेकर कैबिनेट मंत्री बने। उसके बाद में 2002 और 07 में बरौली विधानसभा से बसपा से विधायक चुने गए। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और वन विभाग मिला। उसके बाद 2004 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और हार गए। 2009 में बसपा से ही उनकी पत्नी और अरविंद सिंह चौहान की मां राजकुमारी चौहान अलीगढ़ से चुनाव लड़ी और जीत गईं। 2014 में अलीगढ़ से बसपा के टिकट पर अरविंद सिंह ने चुनाव लड़ा और हार गए। उधर, ठाकुर जयवीर सिंह बसपा में एमएलसी रहे। इसके बाद जुलाई 2017 में उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दिया। बाद में भाजपा में शामिल हो गये।
Published on:
23 Mar 2019 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
