
गोलियों से छलनी कर बदमाशों ने की थी सपा नेता की हत्या, भाजपा नेता पर हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली एरिया के गढ़ी गांव में समाजवादी पार्टी के नेता रामटेक कटारिया की हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भी शामिल हैी।
बता दें कि गढ़ी गांव निवासी सपा नेता रामटेक कटारिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रामटेक सपा के दादरी विधानसभा अध्यक्ष थे। 31 मई को ये अपने घर के सामने सीवर के पास खड़े हुए थे। तभी बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दी थी। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गौतमबुद्ध नगर के भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अन्नू कटारिया का नाम भी मुकदमेे में शामिल है। वहीं, एक अन्य सभासद बालेश्वर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया हैे। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी का कहना है कि भाजपा नेता को गलत फंसाया गया है। उनका हत्या से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि रामटेक की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। बताया गया है कि ट्रॉसपोर्टर रमेश कटारिया का शव अलीगढ़ में मिला था। इस मामले में सपा नेता रामटेक कटारियों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। रमेश कटारिया की हत्या के मामले में 13 जून को सुनवाई होनी है। बताया गया है कि दूसरे पक्ष ने एफआर निरस्त कराने के लिए रामटेक कटारिया को धमकी दी थी। उधर, अभी पुलिस आरोेपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के अलग—अलग टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
02 Jun 2019 04:45 pm
Published on:
02 Jun 2019 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
