28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना ने कोर्ट में बुलाकर जमीन खाली करने की दी धमकी, मचा हड़कंप

Highlights . पेशी पर पहुंचे गैंगस्टर ने जमीन मालिक को दी धमकी. सूरजपुर पुलिस ने 2 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा. महाराजगंज जेल में बंद है कुख्यात  

less than 1 minute read
Google source verification

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेशी पर आए कुख्यात ने जमीन मालिक को धमकी दी हैं। आरोप है कि कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना ने कोर्ट परिसर में पीड़ित को बुलाया था और यहां उसे धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट परिसर में धमकी देने के मामले में जमीन मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Health Department ने भ्रूण परीक्षण गैंग का किया बड़ा खुलासा, आशा वर्कर और ये बड़े Doctor भी शामिल

जानकारी के अनुसार, चिपियना गांव निवासी विनोद को कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के गुर्गे ने पेेशी के दौरान मिलने के लिए कहा था। विनोद सूरजपुर स्थित कोर्ट में मिलने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि बदमाश ने विनोद से चिपियाना की जमीन छोड़ने की धमकी दी थी। जमीन पर कॉलोनी काटने की बात कुख्यात ने उनसे कहीं। वहीं, सूरजपुर पुलिस को कुख्यात से लोगों के मिलने की सूचना मिल गई।

पूछताछ के लिए पुलिस पीड़ित को सूरजपुर कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान पीड़ित ने धमकी देने की बात कबूली थी। उनकी तहरीर पर अनिल दुजाना व उसके साथी राजेश त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।