ग्रेटर नोएडा. प्राइवेट कंपनी के रिजनल मैनेजर की हत्या को 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। केस का खुलासा नहीं होने से नाराज परिजनों और सोसायटी वासियों ने पहले तो नोएडा फेस थ्री थाने का घेराव किया और उसके बाद गौर सिटी गोल चक्कर पर इंसाफ मांगने के लिए धरने पर बैठ गए। सभी सोसाइटी वालों का आरोप है कि जब तक गौरव चंदन के केस का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे। वहीं, 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, पुलिस ने गुरुग्राम से लेकर नोएडा तक के सभी सीसीटीवी खंगाले हैं, लेकिन उसमें भी पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद से ही मृतक का फोन, कार, लैपटॉप भी पुलिस खोज पाई है।