9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा ने हद कर दी, साली को पहले बनाया हबस का शिकार, शादी हुई तो पति को भेज दी गंदी वीडियो दूसरी सगाई भी तुड़वाई; अब दर्ज हुआ केस

एक जीजा का ऐसा शर्मनाक चेहरा सामने आया है। जिसने सारी हद तोड़ दी। पहले नाबालिग साली को अपने हवस का शिकार बनाया। जब उसकी शादी हुई तो पति को गंदी वीडियो भेज कर शादी तुड़वा दी। पूरी कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला बल्लभगढ़ महिला थाना क्षेत्र में सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी नाबालिग साली के साथ गलत काम कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो के जरिए वह युवती को सालों तक ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी की हरकतों के कारण पीड़िता की शादी टूट गई, जबकि दूसरी सगाई भी नहीं हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और लंबे समय तक ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। वर्ष 2018 में वह कुछ दिनों के लिए बहन के घर गई थी। उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी जीजा ने उसके साथ जबरदस्ती की और मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया।

पति को वीडियो भेज कर तुड़वा दी शादी

पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। डर और सामाजिक बदनामी की वजह से वह लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। वर्ष 2024 में परिवार ने युवती की शादी कर दी। आरोप है कि शादी की जानकारी मिलते ही आरोपी ने कथित वीडियो उसके पति तक पहुंचा दी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया।

दूसरी शादी तय होते ही ससुराल वालों को भेज दी वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तलाक के बाद भी आरोपी उसे लगातार परेशान करता रहा। इसी साल मार्च में परिवार ने उसकी दूसरी सगाई बल्लभगढ़ क्षेत्र में तय की थी। आरोप है कि इस बार आरोपी ने वीडियो होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दी। जिसके चलते दूसरी सगाई भी टूट गई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

लगातार मानसिक प्रताड़ना और बदनामी से परेशान होकर युवती ने महिला थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। चूंकि शुरुआती घटना कासना थाना क्षेत्र में हुई थी। इसलिए आगे की जांच और कार्रवाई के लिए मामला संबंधित थाना पुलिस को भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग