वहीं मेडिकल कॉलेज आगरा ने इस पोर्टल के जरिए 1044 मरीजों का इलाज किया है, जिसके चलते ये दूसरे नंबर पर बना हुआ है। शिशु अस्पताल नोएडा ने अब तक इस पोर्टल पर 883 मरीजों को देखा है। मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ने 558, मेडिकल कॉलेज प्रयागराज ने 498, मेडिकल कॉलेज कन्नौज ने 359 व मेडिकल कॉलेज कानपुर ने 340 मरीजों का इलाज किया है। इसके अलावा भी कई अस्पताल ऐसे हैं जिनमें ये सुविधाएं दी जा रही हैं जिसमें मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में 237, मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ ने 205, मेडिकल कॉलेज मेरठ ने 204, मेडिकल कॉलेज बदायूं ने 186, मेडिकल कॉलेज अयोध्या ने 175, मेडिकल कॉलेज सहारनपुर ने 133, मेडिकल कॉलेज बांदा ने 114 और मेडिकल कॉलेज बस्ती ने 106 मरीजों का अब तक इलाज किया जा चुका है। इसके अलावा ईसंजीवनी पोर्टल से मेडिकल कॉलेज जालौन ने 83, मेडिकल कॉलेज बहराइच ने 80, मेडिकल कॉलेज झांसी ने 80, यूपीयूएमएस सैफई ने 77, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने 40, एलपीएस इंस्टीट‘यूट ऑफ कोर्डियोलॉजी कानपुर ने 33, एएसएमसी फिरोजाबाद ने 26 और आरएमएलआईएमएस लखनऊ ने 3 मरीजों का इलाज किया है।