
ग्रेटर नोएडा पुलिस गांजा की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया।
ग्रेटर नोएडा की पुलिस चेकिंग में गांजा के साथ पकड़ा
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चिंटू ठाकुर, बिंटू उर्फ कालू, जय प्रकाश और वर्षा को नवादा गोलचक्कर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा मिला। 4 सौ ग्राम अवैध चरस, एक कार, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 148 फ्लिपकार्ट कंपनी के लिफाफे, 38 पैकिंग पॉलीथिन, 3 पॉलीथिन के पैकेट घटना में प्रयोग किए जाने वाले 4 मोबाइल फोन बरामद किए।
लड़की ने नोएडा से बीबीए की पढ़ाई पूरी की
आरोपी वर्षा ने ग्रेटर नोएडा से बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद बुआ के लड़कों चिंटू और बिंटू के साथ गांजा की तस्करी करने लगी। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी शातिर हैं। गांजा और चरस की तस्करी करने लगे। इसके लिए गैंग बनाया। नेटवर्क में रिंकू उर्फ सेठ भारी मात्रा में शिलांग से गांजा और चरस लेकर आता था।
चिंटू और बिंटू से डिस्ट्रीब्यूट कराते थे
चिंटू और बिंटू से डिस्ट्रीब्यूट कराते थे। दोनों सगे भाई हैं। वर्षा और जयप्रकाश से चरस और गांजा को ग्राहक तक पहुंचाते थे। वाट्सएप्प कॉल से अपना नाम और पहचान छिपाते हुए चिंटू और बिंटू ग्राहसे से संपर्क करते थे। इसके बाद वर्षा और जयप्रकाश को लेकेशन भेजकर माल सप्लाई करते थे।
वर्षा और जयप्रकाश 40 से 50 पुड़िया सप्लाई करते थे
पुलिस ने बताया कि एक दिन में वर्षा और जयप्रकाश 40 से 50 पुड़िया सप्लाई करते थे। पुड़िया का वजन 10 ग्राम से 20 ग्राम और 50 ग्राम होता था। पुलिस से पकड़े जाने के डर से गुमराह करने के नियत से ये लेग फ्लिपकार्ट के लिफाफे खरीदकर फ्लिप कार्ट के लिफाफों में गांजा और चरस को नोएडा और एनसीआर में बेचते थे।
Updated on:
22 Nov 2023 09:30 am
Published on:
22 Nov 2023 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
