
ग्रेटर नोएडा। एक युवती ने थाने में पहुंचकर दारोगा से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पिता बॉयफ्रेंड से शादी नहीं करा रहे हैं और उसकी मदद करें। इतना ही नहीं, युवती ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत भी दी है। दरअसल, मामला दनकौर कोतवाली का है। जहां क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय युवती पहुंची। जिसने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने दनकौर के ही एक कॉलेज से बीटीसी की पढ़ाई की है।
इस दौरान उसके साथ बुलंदशहर निवासी एक युवक ने भी पढ़ाई की। दोनों में प्यार हो गया और अब शादी करना चाहते हैं। इस बाबत उसने अपने परिजनों से करीब आठ महीने पहले बात भी की और उन्होंने शादी का आश्वासन दे दिया। आरोप है कि अब उसके पापा बॉयफ्रेंड से शादी कराने से मना कर रहे हैं और जब उसने इस बात का विरोध कियया तो उसकी पिटाई भी कर दी। इतना ही नहीं, युवती ने पड़ोस के एक युवक पर भी इस बात को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में दनकौर कोतवाल का कहना है कि युवती द्वारा अपने पिता और पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसमें उसने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं कराए जाने की बात कही है और मारपीट का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
04 Jan 2020 04:43 pm
Published on:
04 Jan 2020 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
