
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र में युवती के प्रेम प्रसंग से नाराज उसके परिजनों ने अपनी बदनामी और इज्जत की खातिर पहले युवती पर दबाव डाल युवक को पल्ला नहर के पास बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट। इतना ही नहीं अमानवीय व्यवहार करने के बाद युवक को जहर पिला दिया। फिर उसे मरा समझकर वहीं फेक कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत से पहले युवक ने अपने परिजनों को फोन पर अपने साथ में हुई घटना के बारे में बता दिया था जो जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उधर, दादरी कोतवाली पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानें क्या कहा था युवक ने
अस्पताल मे जिंदगी के लिये संघर्ष कर रहे युवक की अपने परिजनों के साथ बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें युवक अपने साथ हुई घटना का बारे में अपने परिजनों को बता रहा है। युवक ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली के अनंगपुर गांव का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि युवक को उसकी पूर्व परिचित लड़की जो दनकौर के चीति गांव की रहने वाली है। उसे मिलने के लिए थाना दादरी के पल्ला नहर के पास बुलाया था। जहां पर लड़की के परिजनों द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई। वहीं लड़के के पिता का आरोप है कि युवती के परिजनों ने उनके बेटे को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। मंगलवार से उसका इलाज चल रहा था। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
आरोपी की धरपकड़ को दो टीम गठित
एडिशनल डीसीपी का कहना है कि लड़के की पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दादरी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई। जो लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किया जाएंगे।
Published on:
25 May 2022 08:55 am

बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

