
शादी की पहली रात दूल्हे का चेहरा देखकर दुल्हन पहुंची थाने, जानिए क्यों
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ओमीक्रान सेक्टर निवासी एक व्यक्ति की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। युवती दिल्ली की रहने वाली है। शादी की पहली रात दुल्हन ने जब दूल्हे का चेहरा देखा तो वह सकपका गई। इसके बाद वह फौरन दादरी कोतवाली पहुंच गई।
एटा का रहने वाला है दूल्हा
मामला ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान सेक्टर का है। यह क्षेत्र दादरी कोतवाली थाने के अंतर्गत आता है। ओमीक्रान सेक्टर में एक शख्स रहते हैं। वह एटा के रहने वाले हैं। उनकी शादी दिल्ली की रहने वाली युवती से तय हुई थी। जानकारी के अनुसार, हाल ही में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। शुक्रवार की सुबह दुल्हन अपनी ससुराल ओमीक्रान सेक्टर आई थी। पूरे रीति-रिवाज के साथ उसने ससुराल में कदम रखा था।
घर में मचा हंगामा
इसके बाद पहली रात को जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह गुस्सा हो गई। इससे घर में हंगामा मच गया। इस बीच दुल्हन गुस्से में घर से निकल गई। वह ऑटो से दादरी कोतवाली पहुंच गई। आरोप है कि उसकी शादी अधेड़ से कर दी गई है। दूल्हे की उम्र उससे दोगुनी 42 साल है। दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसे कोई और युवक दिखाया गया था। बाद में उससे दाेगुनी उम्र का दूल्हा निकला।
थाने में काफी देर चला ड्रामा
कुछ देर बाद दूल्हा और उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। देर रात तक दोनों में जमकर ड्रामा हुआ। शनिवार सुबह तक दोनों पक्षों में ड्रामा चला। इसके बाद उनमें समझौता हुआ। इसके तहत दुल्हन पक्ष का खर्चा वापस कर दिया गया। फिर दुल्हन परिजनों के साथ अपने घर दिल्ली चली गई। चर्चा है कि दूल्हे से 1 लाख 50 हजार रुपए लेकर उसकी युवती से शादी कराई गई थी। इस मामले में क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। इस बारे में दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद कर्रवाई की जाएगी।
Published on:
10 Jun 2019 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
