12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida: इस एयरपोर्ट के पास बनेगी ग्रीन सिटी, इंटरनेशल स्‍टेडियम भी होगा

Highlights Delhi NCR में है Green City बसाने की योजना 50 फीसदी हिस्‍से में होंगे सिर्फ पेड़-पौधे ग्रीन सिटी में नहीं बनेंगी हाईराइज बिल्डिंग

less than 1 minute read
Google source verification
green_city.jpg

ग्रेटर नोएडा। प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi NCR) में ग्रीन सिटी (Green City) बसाने की योजना बनी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आसपास इस ग्रीन सिटी को बसाने की योजना है। इसमें 50 फीसदी हिस्‍से में सिर्फ पेड़-पौधे होंगे। ग्रीन सिटी को 1500 हेक्‍टेयर में बसाने का प्‍लान है। 30 नवंबर को इसकी रूपरेखा पेश की जाएगी।

यह भी पढ़ें:Today Petrol Diesel: Ghaziabad में 75 के पार हुआ पेट्रोल, इस जिले में 80 के पास पहुंचा

Noida Airport के आसपास बसाई जाएगी ग्रीन सिटी

इस ग्रीन सिटी के 50 फीसदी हिस्‍से में बसावट होगी, बाकी का क्षेत्र हरियाली को समर्पित होगा। यह नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) के आसपास बसाया जाएगी। यहां पर फैक्‍ट्रि‍यां नहीं होंगी। हरियाली ज्‍यादा होने के कारण यहां पर प्रदूषण का असर काफी कम होगा। योजना के अनुसार, इस ग्रीन सिटी में मॉल, होटल, रेस्त्रां, इंस्‍टीट्यूट और अस्पताल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: Video: 5 करोड़ रुपये से जगमगाया जैन मंदिर, केंद्रीय मंत्री बोले- आने वाला समय सबके लिए अच्छा होगा

बैट्री और इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है क‍ि ग्रीन सिटी को रिपोर्ट को अर्नेस्ट एंड यंग एजेंसी तैयार कर रही है। इसकी रिपोर्ट 30 नवंबर को आएगी। इसका विकास भी एयरपोर्ट के साथ ही किया जाएगा। इसमें कुछ हिस्‍साें में गाड़ि‍यों पर बैन होगा। जबक‍ि कुछ हिस्‍से में प्रदूषण रहित बैट्री और इलेक्ट्रिक वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा ग्रीन सिटी में पैदल चलने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। ग्रीन सिटी में हाईराइज बिल्डिंग नहीं बनेंगी। यहां पर गोल्‍फ कोर्स, फिल्म सिटी, एक्सपो मार्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने पर भी विचार चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग