पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस एनकाउंटर में पुलिस और एसओजी की टीम मास्क लगाए हुए थी जबकि पकड़ा गया एक बदमाश भी मास्क पहने हुए था। जबकि बाकी के दो बदमाश मुंह को गमछे से ढके हुए थे। पुलिस की गिरफ्त में घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए बदमाशों की पहचान सद्दाम, सत्तार और पंकज के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि यामहा कट के पास एक कैंटर गाड़ी में कुछ बदमाश जा रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना सूरजपुर पुलिस ने एसओजी के साथ मिल कर चेकिंग और कॉम्बिंग शुरू की।