13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेकिंग के दौरान पुलिस को हुआ शक तो गाड़ी की ली तलाशी, फिर बरामद हुआ यह सामान

खबर की खास बातें: . सिरसा गोलचक्कर पर पुलिस कर रही थी चेकिंग . 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार

less than 1 minute read
Google source verification
p.png

ग्रेटर नोएडा. थाना साइट-5 पुलिस ने सिरसा गोलचक्कर के पास से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 150 किलो गांजा और एक वाहन बरामद किया है।

यह भी पढ़ेंं: दोस्त की पत्नी का नहाते हुए बना लिया था वीडियो, इसके बाद ब्लैकमेलिंग करने लगा, अंजाम यह हुआ

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम सिरसा गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार 2 लोग भाग निकले। उनका पीछा किया गया, लेकिन वे नहीं मिले। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मौके से फरार संदीप और कुल्लन उर्फ गुलाब सिंह की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने घंघोला गांव निवासी सुनील उर्फ बिट्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः इस नेता की पत्नी को ब्लैकमेल कर एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था पड़ोसी, ऐसे खुला राज

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने फरार साथियों के साथ मिलकर गांजे का धंधा करता है। उसने यह भी बताया कि उसके फरार साथी आंध्र प्रदेश से गांजा लाते हैं, जिसके बाद वे मिलकर बेच दिया करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग